सरोज पांडेय को हुआ कोरोना: राज्यसभा सांसद मिली संक्रमित, AIIMS में भर्ती, ट्वीट कर कही ये बात

देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. आम से लेकर खास सभी इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार (Santosh Gangwar) और बीजेपी सांसद सरोज पांडेय (Saroj Pandey) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं. दोनों नेताओं ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. संतोष गंगवार ने ट्वीट किया, 'आपको अवगत करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुझे किसी भी प्रकार का सिम्टम नहीं है, निवेदन है कि मुझसे संपर्क में आये सभी लोग, कृपया कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें. हम सब मिलकर इस महामारी से जीत हासिल करेंगें.
आप को अवगत करना चाहता हूं कि, मेरी "कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव" आई है।
— Santosh Gangwar (@santoshgangwar) April 13, 2021
मुझे किसी भी प्रकार का सिमटम नहीं है, निवेदन है कि मुझसे संपर्क में आये सभी लोग, कृपया कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। हम सब मिलकर इस महामारी से जीत हासिल करेंगें।
धन्यवाद ।
कल स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण #COVID19 की जाँच कराई और मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। डॉक्टर्स के परामर्श से मुझे दिल्ली के #Aiims में भर्ती किया गया है. जितने भी लोग पिछले विगत दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं,वे सभी अपना टेस्ट जरूर करवायें।
— Saroj Pandey (@SarojPandeyBJP) April 13, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





