छत्तीसगढ़

बगीचा में आज सरहुल सरना महोत्सव, सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल

Nil dhankar
9 April 2024 8:14 AM IST
बगीचा में आज सरहुल सरना महोत्सव, सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल
x

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। सीएम साय कई बड़ी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाकर लोगों से प्रदेश की सभी 11 सीटों को जीताने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम साय जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय यहां सरहुल महोत्सव में शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव से आज 11.35 बजे रायपुर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। जशपुर पहुंचने के बाद सीएम साय पत्थलगांव के लिए रवाना होंगे और यहां दीपू बगीचा में सरहुल सरना महोत्सव में होंगे। बता दें कि, हरियाली की कामना कर पेड़ों की पूजा कर सरहुल पर्व महोत्सव मनाया जाता है।

Next Story