छत्तीसगढ़
सरदार पटेल त्याग और एकता के प्रतीक-वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
Shantanu Roy
12 Nov 2025 11:33 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले में आज ऐतिहासिक और भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया तथा राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में 12 किलोमीटर लंबी यह विशाल एकता पदयात्रा घरघोड़ा से तमनार तक निकाली गई, जिसमें हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी जनप्रतिनिधि अपने हाथों में तिरंगा ध्वज थामे जब “भारत माता की जय”, “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे लगाते हुए आगे बढ़े, तो पूरा मार्ग देशभक्ति और एकता के जोश से गूंज उठा। कॉलेज एवं स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एक किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज लेकर किया गया मार्च इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ घरघोड़ा स्थित गायत्री मंदिर परिसर से हुआ। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक और सरदार पटेल के प्रेरक प्रसंगों ने वातावरण को एकता और राष्ट्रप्रेम के भाव से सराबोर कर दिया। रैली का मार्ग जयस्तंभ चौक, कारगिल चौक, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, झांका दरहा, देवगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल, जरेकेला, बरभाठा, राम मंदिर चौक से होते हुए तमनार के स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान तक रहा। मार्ग में ग्रामीणों और युवाओं ने पुष्पमाला से एकता दौड़ का भव्य स्वागत किया।
आमसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि “यह वर्ष हमारे लिए गर्व का वर्ष है। हम छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की कल्पना से यह राज्य अस्तित्व में आया और आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके पास कोई निजी संपत्ति नहीं थी, यह उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। हमारा देश धन संचय करने वालों का नहीं, त्याग करने वालों का आदर करता है। उन्होंने नागरिकों को स्वदेशी अपनाने, भारत में निर्मित वस्तुओं के उपयोग और अन्यों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ भी दिलाई। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी को पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





