छत्तीसगढ़

सरस्वती पैंकरा उन्नत नस्ल की गाय पालन से बनी आत्मनिर्भर

Shantanu Roy
5 Jun 2026 11:44 PM IST
सरस्वती पैंकरा उन्नत नस्ल की गाय पालन से बनी आत्मनिर्भर
x
छग
Jashpur. जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम अंबाधार की सरस्वती पैंकरा बिहान योजना के अंतर्गत करुणा स्व-सहायता महिला समूह की सक्रिय सदस्य हैं। एक सामान्य किसान परिवार से आने वाली सरस्वती ने समूह से जुड़कर अपनी जीवन दिशा को बदला है। राज्य शासन की पशुपालन प्रोत्साहन योजना के तहत उन्हें दो उन्नत नस्ल की गायें प्रदान की गई।

जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1.40 लाख थी। इसमें से ₹93,000 की राशि शासन द्वारा सब्सिडी के रूप में दी गई, जिससे उनका आर्थिक बोझ काफी कम हुआ। सरस्वती वर्तमान में इन गायों से प्रतिदिन 14दृ15 लीटर दूध प्राप्त कर रही हैं। वह इस दूध को स्थानीय बाजार में बेचकर प्रतिमाह लगभग ₹20,000 की आय अर्जित कर रही हैं। इस आय से न केवल वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि एक आत्मनिर्भर महिला के रूप में समाज के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं।
Next Story