
x
छग
MCB. एमसीबी। शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत शुक्रवार को विकासखंड केल्हारी अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसौरी में कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना, उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ाना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच, मंडल अध्यक्ष केल्हारी तथा विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार उदय ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी पहल है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा मिलेगी, उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी तथा विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति में कमी आएगी।
उन्होंने छात्राओं से इस सुविधा का सदुपयोग करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सरपंच राधना सिंह, धीरज मौर्य मंडल अध्यक्ष केल्हारी, वीरेंद्र सिंह एसएमसी अध्यक्ष, रविनाथ एसएमसी उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र मिश्रा, अजमेर सिंह एसएमसी सदस्य, उषा रानी तिर्की सहित विद्यालय का समस्त शिक्षकीय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आकर मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





