छत्तीसगढ़

सरायपाली पुलिस ने महुआ शराब पकड़ा

Nil dhankar
2 Jun 2023 8:42 AM IST
सरायपाली पुलिस ने महुआ शराब पकड़ा
x

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने महुआ शराब जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मुखबिर से सूचना मिला ग्राम आवलाचक्का में रोड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखा है. जिस सूचना पर टीम रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान आंवलाचक्का पहुंचकर रेड कार्यवाही किए.

जहां एक व्यक्ति रोड के पास मिला जो भागने का प्रयास कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम मंसाराम बरिहा पिता मंगलू बरिया उम्र 32 वर्ष साकिन आंवलाचक्का थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी होना बताया। कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है. संपूर्ण कार्यवाही में एएसआई डामन लाल नागवंशी प्रधान आरक्षक जयंत बारिक आरक्षक , हिरेंद्र भार्ग, चंद्रमड़ी यादव सैनिक संजीव यादव संजय बारिक ईश्वर राणा , व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.

Next Story