छत्तीसगढ़

सांतरागाछी-उधना समर स्पेशल की सुविधा, दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर होकर गुजरेगी

Nilmani Pal
15 April 2026 4:36 PM IST
सांतरागाछी-उधना समर स्पेशल की सुविधा, दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर होकर गुजरेगी
x

रायपुर। गाड़ी संख्या 09073 /09074 उधना (सूरत)- सांतरागाछी समर स्पेशल दिनांक 17 से 26 अप्रैल, 2026 तक 03- 03 फेरों के लिए चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 09073 दिनांक 17, 22 और 24 अप्रैल, 2026 को उधना (सूरत)- से 11.25 बजे रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 00.20 बजे नागपुर, 02.30 बजे गोंदिया, 05.03 बजे दुर्ग, 05:43 बजे रायपुर, 07:30 बजे बिलासपुर, 10.43 बजे झारसुगुड़ा होते हुए राउरकेला, टाटानगर, खड़कपुर होते हुए अगले दिन 21:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09074 सांतरागाछी- उधना (सूरत)- समर स्पेशल दिनांक 19, 24 एवं 26 अप्रैल, 2026 को सांतरागाछी से 00:05 बजे रवाना होकर खड़ग़पुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला होते हुए 08.40 बजे झारसुगुड़ा, 12:00 बजे बिलासपुर, 13:45 बजे रायपुर, 14:45 बजे दुर्ग, 16:50 बजे गोंदिया, 19:10 बजे नागपुर एवं इस रूट के स्टेशनों पर होते हुए उधना (सूरत)- 10:00 बजे पहुंचेगी।

यह गाड़ी विभिन्न श्रेणी के 22 एलएचबी कोचेस के साथ 21 स्टेशनों पर ठहरेगी।

यात्रीगण एन टी ई एस और 139 पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Next Story