छत्तीसगढ़
ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर संजू बिहारी गिरफ्तार
Shantanu Roy
8 Dec 2025 6:35 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। उतई थाना पुलिस ने रविवार को एनडीपीएस एक्ट के एक अहम मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह वही आरोपी है जिसके नेटवर्क पर पुलिस 16-17 अक्टूबर को कार्रवाई कर चुकी थी और उसके चार सहयोगी- सिद्धार्थ मेश्राम, यनशु वर्मा, विजयकांत वर्मा और संजीव वर्मा — पहले ही गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जा चुके हैं। हालांकि मुख्य सप्लायर संजू बिहारी तब फरार हो गया था।
पुलिस उसके पीछे लगातार निगरानी में थी। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि संजू ही ओडिशा से बड़े पैमाने पर गांजा लाकर सप्लाई करता है। वह न केवल अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड है बल्कि इस तस्करी से अर्जित धन से लग्जरी लाइफ भी जी रहा था। उतई पुलिस को सूचना मिली कि संजू बिहारी कुम्हारी के पास ग्राम परसदा स्थित अपने मकान में छिपकर रह रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी करते हुए उसके घर पर दबिश दी और उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से ओडिशा से बड़ी मात्रा में गांजा लाकर अपने साथियों के जरिए इसकी सप्लाई करवाता था।
अवैध कमाई से खरीदी कार, स्कूटी और महंगा घर
पुलिस जांच में सामने आया है कि संजू बिहारी ने नशे के अवैध धंधे से मोटी कमाई की और उसका उपयोग कार, स्कूटी, मोबाइल फोन और महंगे घर खरीदने में किया। घर के दस्तावेजों की किस्त तक उसने इसी पैसों से भरी। उसके आलीशान खर्च और लगातार लोकेशन बदलने की वजह से पुलिस को उसे पकड़ने में काफी समय लग गया। वह पुलिस की निगरानी से बचने के लिए बार-बार मोबाइल बदलता था और कई बार ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच मूव करता रहता था।
तस्करी का बड़ा नेटवर्क संचालित करता था
अधिकारियों के अनुसार, संजू बिहारी का नेटवर्क काफी विस्तृत था। वह गांजा तस्करी में शामिल कई छोटे-बड़े सप्लायरों और खरीदारों से जुड़ा था। पहले गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी उसके ही निर्देश पर तस्करी का काम करते थे। पुलिस अब उसके बैंक खातों, सम्पत्ति और अन्य नेटवर्क की भी जांच कर रही है। संभावना है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। गिरफ्तार आरोपी संजू बिहारी (35) मूल रूप से ग्राम मूर्तिपुर टिकैत का निवासी है और वर्तमान में ग्राम परसदा में रह रहा था। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उतई थाना पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।
Tagsउतई थानासंजू बिहारी गिरफ्तारीएनडीपीएस एक्टगांजा तस्करीओडिशा गांजा सप्लाईदुर्ग पुलिस कार्रवाईफरार तस्कर पकड़ाड्रग नेटवर्कलग्जरी लाइफकुम्हारी परसदा दबिशतस्करी में प्रयुक्त वाहन ज़ब्तसंजय बिहारीसिद्धार्थ मेश्रामयनशु वर्माविजयकांत वर्मासंजीव वर्मानशा माफियाछत्तीसगढ़ ड्रग्स केसपुलिस ऑपरेशनUtai police stationSanju Bihari arrestedNDPS ActGanja smugglingOdisha Ganja supplyDurg police actionabsconding smuggler caughtdrug networkluxury lifeKumhari Parasada raidvehicle used in smuggling seizedSanjay BihariSiddharth MeshramYanshu VermaVijaykant VermaSanjeev Vermadrug mafiaChhattisgarh drugs casepolice operationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





