छत्तीसगढ़

कोरोना संकट में छत्तीसगढ़ की ऑक्सिजन बनी अन्य राज्यों के लिये संजीवनी बूटी

jantaserishta.com
25 April 2021 4:40 PM IST
कोरोना संकट में छत्तीसगढ़ की ऑक्सिजन बनी अन्य राज्यों के लिये संजीवनी बूटी
x
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर अतिरिक्त मेडिकल आक्सीजन की अन्य राज्यों को की जा रही आपूर्ति.

11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ ने 2706.95 मेट्रिक टन आक्सीजन की अन्य राज्यों को की मदद.

रायपुर:- कोरोना महामारी के संकट के इस काल में छत्तीसगढ़ में उत्पादित मेडिकल ऑक्सिजन अन्य राज्यों की कोरोना पीड़ितों के लिये संजीवनी का काम कर रही है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर कोविड संक्रमण के समय न केवल छत्तीसगढ़ में मेडिकल आक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में स्थानीय उपभोग के अतिरिक्त शेष मेडिकल आक्सीजन की अन्य जरूरतमंद राज्यों को भी आपूर्ति की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ से 2706.95 मेट्रिक टन आक्सीजन की अन्य राज्यों को आपुर्ति कर जरूरतमंद राज्यों को सहायता पहुंचाई गई है। 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ से कर्नाटक को 16.82 मेट्रिक टन, आंध्रप्रदेश को 176.69 मेट्रिक टन, मध्यप्रदेश को 801.22 मेट्रिक टन, गुजरात को 120.42 मेट्रिक टन, तेलंगाना को 578 मेट्रिक टन,और महाराष्ट्र को 1013.8 मेट्रिक टन मेडिकल आक्सीजन की आपूर्ति की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story