छत्तीसगढ़

जगदलपुर में होने रैली की तैयारियों का संजीव झा ने लिया जायजा

Nil dhankar
14 Sept 2023 5:27 PM IST
जगदलपुर में होने रैली की तैयारियों का संजीव झा ने लिया जायजा
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का दौरा लगातार जारी है। इसी क्रम में 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा गुरुवार को बस्तर पहुंचे। संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर 'आप' पदाधिकारियों से उन्होंने अरविंद केजरीवाल की प्रस्तावित जगदलपुर रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

'आप' प्रभारी संजीव झा ने बताया कि 16 सितंबर को जगदलपुर स्थित लालबाग ग्राउंड में होने वाली रैली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रैली में जगदलपुर क्षेत्र के सभी मंडलों से कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए मंडल व बूथ स्तर पर सभी पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा 12 सितंबर से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। 'आप' द्वारा जारी बयान के अनुसार संजीव झा ने जगदलपुर के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से जगदलपुर रैली की तैयारियों का फीडबैक लिया। साथ ही उन्होंने बूथ स्तर पर रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या का विस्तृत विवरण और जगदलपुर स्थित लालबाग ग्राउंड में रैली से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

Next Story