छत्तीसगढ़

जगदलपुर में 'आप' पदाधिकारियों के साथ संजीव झा ने की बैठक

Nilmani Pal
13 Sept 2023 5:16 PM IST
जगदलपुर में आप पदाधिकारियों के साथ संजीव झा ने की बैठक
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों का दौरा लगातार जारी है। इसी क्रम में 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने आज बुधवार को जगदलपुर पहुंच 'आप' पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की प्रस्तावित जगदलपुर रैली की तैयारियों की समीक्षा की।

'आप' प्रभारी संजीव झा ने बताया कि 16 सितंबर को जगदलपुर स्थित लालबाग ग्राउंड में प्रस्तावित रैली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रैली में जगदलपुर क्षेत्र के सभी मंडलों से कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए मंडल व बूथ स्तर पर सभी पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। 'आप' द्वारा जारी बयान के अनुसार संजीव झा ने जगदलपुर के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से जगदलपुर रैली की तैयारियों का फीडबैक लिया। साथ ही बैठक में संजीव झा ने बूथ स्तर पर रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या का विस्तृत विवरण व लालबाग ग्राउंड में रैली संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

Next Story