छत्तीसगढ़

संजीव झा ने की 'आप' उम्मीदवारों के साथ बैठक

Nilmani Pal
12 Sept 2023 4:24 PM IST
संजीव झा ने की आप उम्मीदवारों के साथ बैठक
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 16 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का दौरा प्रस्तावित है। इससे पहले आज मंगलवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच चुके हैं। 'आप' द्वारा जारी बयान के अनुसार उन्होंने पार्टी द्वारा घोषित विधानसभा चुनाव के 10 उम्मीदवारों के साथ बैठक किया।

आम आादमी पार्टी द्वारा घोषित 10 विधानसभा उम्मीदवारों के साथ वन टू वन बैठक में संजीव झा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन और विवेचना किया। बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई। 'आप' के अनुसार इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल या कहें ग्राउंड लेवल पर पार्टी द्वारा किए जा कार्यों की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं को चुनावी विजयी मंत्र भी दिया।

Next Story