छत्तीसगढ़

कलेक्टर की पहल पर संजय को मिलेगी शिक्षा, अब जंगलों में नहीं चरायेगा गाय

Nil dhankar
29 March 2022 3:11 PM IST
कलेक्टर की पहल पर संजय को मिलेगी शिक्षा, अब जंगलों में नहीं चरायेगा गाय
x

नारायणपुर। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंषी आज जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सोनपुर पहुंचे। सोनपुर में कलेक्टर श्री रघुवंषी की पहल पर ग्रामीणों को शासन की सुविधाओं का लाभ दिलाने आधार कार्ड एवं राषन कार्ड बनाने शिविर आयोजित किया गया था, जिसका उन्होंने निरीक्षण किया। षिविर में कलेक्टर श्री रघुवंषी की नजर अपने पिता के साथ आये संजय पर गयी। कलेक्टर ने संजय के पिता और संजय को अपने पास बुलाया और उसकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। संजय के पिता ने बताया कि ओरछा विकासखंड के ग्राम ब्रेहबेड़ा का निवासी है और वह गाय चराने का काम करता है, जिसमें उसकी मदद उसका पुत्र संजय भी करता है, संजय स्कूल नहीं जाता है।

कलेक्टर श्री रघुवंषी ने संजय के पिता को समझाईष देते हुए कहा कि हर बच्चे को षिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। आप अपने बच्चे को स्कूल में भर्ती करवायें और षिक्षा दिलायें। जिला प्रषासन और मेरे द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा। जिस पर संजय के पिता ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए संजय को स्कूल भेजने की बात कही। कलेक्टर ने संजय के स्वास्थ्य को देखते हुए उसका उचित उपचार करने के भी निर्देष अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री रघुवंषी की इस मानवीय पहल से अब गाय चराने वाले संजय को स्कूल में दाखिला मिलेगा और वह अब षिक्षा प्राप्त कर सकेगा। स्कूल जाने के कारण अब संजय को गाय चराना नहीं पड़ेगा।

Next Story