छत्तीसगढ़

संजय श्रीवास्तव ने रांची में चुनाव प्रचार की संभाली कमान

Shantanu Roy
16 May 2024 12:48 PM GMT
संजय श्रीवास्तव ने रांची में चुनाव प्रचार की संभाली कमान
x
छग
रायपुर/रांची। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने झारखंड के रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। बुधवार को उन्होंने सुखदेव विधानसभा के सुखदेव नगर मंडल, अपर बाजार मंडल, लोअर बाजार मंडल के शक्ति केंद्र, मंडल प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों की बैठक ली। शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ चर्चा कर उन्होंने बूथ समितियों के माध्यम से घर-घर पर्ची, प्रचार सामग्री भेजते हुए जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की। इसके साथ ही 19 और 20 मई को मतदान पर्ची वितरण अभियान का शुभारंभ लोकसभा के सभी मंडलों में किए जाने के विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष वरूण साहू, विधानसभा संयोजक अजय मालू, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, विनोद महतो, आनंद महतो सहित पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story