बीजेपी जीती जगदलपुर में, संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को हराया

बीजेपी की जीत के कारण-
1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा
2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास
3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की
4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी
5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान
जगदलपुर। संजय पांडेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को हरा दिया है। छत्तीसगढ़ के 3 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मरकीत सिंह गैदू को हरा दिया है।
अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया है। साथ ही चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं 8 निगम में बीजेपी लीड कर रही है। वहीं बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आप पार्टी से नीलम विजय वर्मा जीती हैं।
10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।





