छत्तीसगढ़
रेत लोड वाहन हुआ हादसे का शिकार, स्टीयरिंग में फंसा ड्राइवर
Nil dhankar
5 July 2023 8:59 AM IST

x
छग
कोरबा। तड़के सुबह अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे भारी वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया. तेज रफ्तार वाहन डेंगू नाला स्थित डिवाइडर पर टकराने से वाहन का चालक स्टीयरिंग में फंसा रहा. घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. जिसके बाद चालक को निकाला गया.
घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची. फिर घंटों मशक्कत के बाद फंसे चालक को बाहर निकाला गया. चालक को निकालने के बाद जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना कर दिया गया है.
Next Story





