छत्तीसगढ़

रेत से भरे ट्रैक्टर ने मासूम को मारी टक्कर, मौत के बाद चालक की बेदम पिटाई ट्रैक्टर फूंका

jantaserishta.com
28 Aug 2026 11:22 AM IST
रेत से भरे ट्रैक्टर ने मासूम को मारी टक्कर, मौत के बाद चालक की बेदम पिटाई ट्रैक्टर फूंका
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक मासूम को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने टैक्टर चालक को मार मारकर अधमरा कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।
यह पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नारी गांव में शुक्रवार सुबह रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक मासूम को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नारी बस स्टैंड के पास एकत्रित हो गए और चक्का जाम कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ट्रैक्टर में आग लगा दी और ट्रैक्टर चालक की पिटाई भी कर दी। चालक मौके पर बेसुध हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story