छत्तीसगढ़
सैम पित्रोदा को अब पाकिस्तान में जाकर बस जाना चाहिए: बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
19 Sept 2025 7:40 PM IST

x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजधानी रायपुर के लोकप्रिय भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि राहुल गांधी के क़रीबी सैम पित्रोदा को अब पाकिस्तान में जाकर बस जाना चाहिए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव में राहुल गांधी के जेन ज़ेड के आह्वान को राष्ट्रभक्त युवाओं ने पूरी तरह से नकार दिया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, राहुल गांधी जब कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जीतते हैं तो यह उनके लिए वोट चोरी नहीं होता लेकिन देश में जहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुशासन तले भाजपा को जीत मिलती है तो ठीक उसके बाद ही राहुल गांधी वोट चोरी का अपना शिगूफा लेकर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का बेबुनियाद आरोप लगाने लगते हैं।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि समूचा देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त और कुशल नेतृत्व से खुश होकर जगह, जगह भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को अपना समर्थन देते हुए जिता रहा है।दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव परिणाम इसका एक और सुनहरा उदाहरण है।उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद सहित 4 में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि देश की युवा पीढ़ी राष्ट्रभक्त है और वो राहुल गांधी के झांसे में आकर कभी भी बांग्लादेश और नेपाल के युवाओं की तरह सड़क पर नहीं उतरेगी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार सैम पित्रोदा विदेशी मानसिकता की एक ग़ुलामी सोच है। उन्हें कभी भी देश से प्यार नहीं हो सकता इसलिए ही उनको पाकिस्तान और बांग्लादेश उनका दूसरा घर लगते हैं लिहाज़ा सैम पित्रोदा को पाकिस्तान में ही जाकर बस जाना चाहिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





