छत्तीसगढ़

शराब अधिक रेट में बेचने वाला सेल्समैन ब्लैकलिस्ट, आबकारी विभाग की कार्रवाई

Nil dhankar
22 April 2026 1:39 PM IST
शराब अधिक रेट में बेचने वाला सेल्समैन ब्लैकलिस्ट, आबकारी विभाग की कार्रवाई
x
छग

राजनांदगांव। आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री और अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की और अधिक कीमत वसूलने वाले सेल्समैन को ब्लैकलिस्ट किया।

आबकारी विभाग ने बागनदी थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब जब्त करने की कार्रवाई की। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अमृत पाल सिंह भाटिया के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान महाराष्ट्र राज्य निर्मित 'देशी दारू संत्री' के 140 नग (प्रत्येक 90 एमएल) बरामद किए गए। कुल 12.600 बल्क लीटर शराब जब्त की गई है। आरोपी अमृत पाल सिंह भाटिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

दूसरे मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभाग ने रेवाडीह-01 स्थित विदेशी मदिरा दुकान की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि सेल्समैन युगल किशोर खरे निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूल रहा था। ‘वन शॉट’ व्हिस्की का पाव, जिसकी एमआरपी 150 रुपये है, उसे 200 रुपये में बेचा जा रहा था।

Next Story