छत्तीसगढ़

16 कर्मचारियों को नहीं होगा वेतन का भुगतान, निगम कमिश्नर एक्शन मोड में

Nil dhankar
5 Aug 2025 8:24 AM IST
16 कर्मचारियों को नहीं होगा वेतन का भुगतान, निगम कमिश्नर एक्शन मोड में
x

दुर्ग। नगरीय प्रशासन ने सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं को कर वसूली में पारदर्शिता के साथ तेजी लाने के निर्देश जारी किये थे। इसके पीछे विभाग की मंशा निकायों की वित्तीय स्थिति को सुधारना और नगरीय विकास में स्थानीय निकायों के योगदान को बढ़ाना था। हालांकि निगम के कर्मचारी इन सरकारी निर्देशी की अवहेलना करने में पीछे नहीं है। आलम यह है कि तय समयसीमा के भीतर भी कर्मचारी लक्ष्य को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम है।

दरअसल दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर ने निगम के 16 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके वेतन रोकने के आदेश जारी किये है। इन कर्मचारियों को कर वसूली के काम में नियोजित किया गया था।

निगम आयुक्त ने करीब 16 कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार अब इन कर्मियों को कर वसूली का लक्ष्य पूरा होने पर ही उनके वेतन बहाल किये जायेंगे। सभी कर्मचारियों को शत प्रतिशत टैक्स वसूली का टारगेट सौंपा गया है। निगम आयुक्त के इस कार्रवाई से निगम अमले में हड़कंप मचा हुआ है।

Next Story