छत्तीसगढ़

वेतनभोगी कर्मचारी आज से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Nilmani Pal
1 Jun 2023 3:06 AM GMT
वेतनभोगी कर्मचारी आज से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
x

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करने जा रहा है। दैनिक वेतन भोगियों के हड़ताल पर जानें से बहुत से काम प्रभावित होंगे और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सहकारी समिति के कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करने वाले हैं। इस हड़ताल के जरिए कर्मचारी सरकार से घोषणा पत्र अनुसार उन्हें नियमित करने, वेतन विसंगति दूर करने और सीधी भर्ती रोक कर, काम कर रहे कर्मचारियों की भर्ती की मांग करने वाले हैं और जब तक उनकी ये मांग पूरी नहीं होगी सभी कर्मचारी अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।


Next Story