छत्तीसगढ़
सक्ती के राजा धर्मेन्द्र सिंह को मिली बलात्कार मामलें में 7 साल की सजा
Shantanu Roy
22 May 2025 12:00 AM IST

x
छग
Shakti. सक्ती। सक्ती राजपरिवार के राजा धर्मेन्द्र सिंह को दुष्कर्म के गंभीर मामले में दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनाई गई है। फैसले के बाद उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है, जहां वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच, उनके वकील द्वारा बुधवार को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की जाएगी। मामले को लेकर पूरे सक्ती क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अगर हाईकोर्ट से जमानत मिल जाती है, तो राजा धर्मेन्द्र सिंह गुरुवार शाम तक जेल से रिहा हो सकते हैं।
वहीं, यदि याचिका खारिज होती है या सुनवाई की अगली तारीख तय की जाती है, तो राजा धर्मेन्द्र सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अब तक सक्ती राजमहल के किसी भी सदस्य को किसी अपराध में सजा नहीं हुई थी और न ही किसी सदस्य ने जेल की सलाखों के पीछे वक्त बिताया था। ऐसे में राजा धर्मेन्द्र सिंह को दोषी ठहराए जाने और जेल भेजे जाने की खबर से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। सक्ति के लोगों की नजर अब सीधे हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है, जो राजा धर्मेन्द्र सिंह के भविष्य की दिशा तय करेगा।
Tagsराजा धर्मेन्द्र सिंहदुष्कर्म मामलाजेलजमानत याचिकाहाईकोर्टसजासक्ती राजमहलSaktiRaja Dharmendra Singhrape casejailbail pleaHigh Courtsentenceroyal familyछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारchhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





