छत्तीसगढ़

आज से बीजेपी दफ्तर में जनमुलाकात नहीं करेंगे साय के मंत्री, जानिए स्थगित की वजह?

Nilmani Pal
1 March 2024 4:50 AM GMT
आज से बीजेपी दफ्तर में जनमुलाकात नहीं करेंगे साय के मंत्री, जानिए स्थगित की वजह?
x

रायपुर। प्रदेश भाजपा द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई के लिए ठाकरे परिसर में संचालित 'सहयोग केंद्र' आज (01 मार्च) से लोकसभा चुनाव तक स्थगित रहेगा। लोकसभा चुनाव के बाद इसे पुनः संचालित किया जायेगा। यह व्यवस्था पार्टी ने बजट सत्र के दौरान ही शुरू की थी।

मंत्री राजवाड़े ने देर रात तक सुनी महिलाओं की समस्याएं

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कल राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने आवास कार्यालय में देर रात तक महिलाओं की समस्याएं सुनी। उन्होंने महिलाओं को यथासंभव समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। मंत्री राजवाड़े से मिलने दूरस्थ वंनाचल क्षेत्र दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार सहित रायपुर जिले से महिलाएं, महिला समूह की सदस्य और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे थे। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार महतारी वंदन योजना के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी पूरी करने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं के खाते में योजना के तहत राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मिलने आ रहे हैं। उन सबकी समस्याओं के निराकरण का पूरा प्रयास किया जा रहा है। समूह की महिलाओं से मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि अपने समूह को मजबूत बनाएं। समूह के सशक्त होने से उन्हें नियमित काम मिलते जाएगा।

मंत्री राजवाड़े का दंतेवाड़ा जिले से मिलने पहुंची समूह की महिलाओं ने आभार व्यक्त करते हुए रेडी-टू-ईट बनाने का काम शीघ्र दिलाने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि रेडी-टू-ईट बनाने का काम स्थानीय महिलाओं को मिलने से उनमें आर्थिक आत्मनिर्भरता आएगी। इसी तरह बलौदाबाजार जिले के ग्राम कोयदा और मरदा से मिलने पहुंची महिलाओं ने मातृ वंदन योजना में नाम ना आने की बात कही। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने तुरंत विभागीय संचालक को बुलाकर महिलाओं की समस्या का समाधान करने कहा।

Next Story