छत्तीसगढ़

18 नवंबर को साय कैबिनेट की बैठक! शीतकालीन सत्र के अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर

Shubhra Nandy
13 Nov 2026 9:57 AM IST
18 नवंबर को साय कैबिनेट की बैठक! शीतकालीन सत्र के अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर
x
पिछली बैठक में हुए थे 19 बड़े फैसले
रायपुर : छत्तीसगढ़ की सियासत और प्रशासनिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगामी 18 नवंबर 2026 को राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से आयोजित की जाएगी।
मुख्य सचिव विकासशील ने सभी मंत्रियों को इस बैठक की आधिकारिक सूचना भेज दी है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि बैठक का विस्तृत एजेंडा और प्रस्तावों की जानकारी अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट और कई महत्वपूर्ण विधेयकों के मसौदे पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
पिछली कैबिनेट बैठक में लिए गए थे 19 ऐतिहासिक फैसले
आगामी बैठक की तैयारियों के बीच, आइए एक नजर डालते हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई पिछली कैबिनेट बैठक के उन 19 बड़े निर्णयों पर, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के किसानों, कर्मचारियों, युवाओं और आम जनता को मिलने जा रहा है:
1. 15 नवंबर से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी:
2. कृषक उन्नति योजना में संशोधन:
3. बिजली बिल में रियायत जारी (एम-ऊर्जा योजना):
4. सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज:
5. रायपुर की नगर पंचायत 'कूंरा' का नाम बदलकर 'कुंवरगढ़':
6. तीन बड़े मिशन: अधोसंरचना, पर्यटन और खेल को 1100 करोड़ का बूस्ट:
7. 8,000 करोड़ की नई रेल परियोजना को मंजूरी:
8. राजनांदगांव में 400 करोड़ का फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट और वेयरहाउस:
9. अन्य प्रमुख प्रशासनिक और नीतिगत फैसले:

Next Story