छत्तीसगढ़

साहिल जैन गिरफ्तार, रायपुर में मॉडल के रेप मामले में बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
29 Aug 2022 1:24 PM IST
साहिल जैन गिरफ्तार, रायपुर में मॉडल के रेप मामले में बड़ा एक्शन
x

रायपुर। राजधानी के होटल बेबीलोन में मॉडल से दुष्कर्म करने वाले आरोपी साहिल जैन को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. आरोपी को पुलिस हैदराबाद से गिरफ्तार कर रायपुर ला रही है. आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं.

बता दें कि 19 वर्षीय मॉडल ने तेलीबांधा थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़िता के मुताबिक, वह अपने एक दोस्त के साथ मिलने राजधानी रायपुर स्थित होटल गई थी. उसका दोस्त अर्जेंट काम बताकर होटल से चला गया था, जिसके बाद आरोपी साहिल जैन ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया था. पीड़िता की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी साहिल जैन को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है.



पहले रश ड्राइविंग मामले में आरोपी साहिल जैन हो चुका है गिरफ्तार। (फाइल फोटो)


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story