छत्तीसगढ़

थार में भगवा झंडा लगाया और स्टंटबाजी, सिविल लाइन पुलिस ने हुड़दंगियों की तलाश शुरू की

Nil dhankar
20 March 2026 4:47 PM IST
थार में भगवा झंडा लगाया और स्टंटबाजी, सिविल लाइन पुलिस ने हुड़दंगियों की तलाश शुरू की
x
छग

कोरबा। हिंदू नववर्ष के अवसर पर कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। चलती कारों से खतरनाक स्टंट किए गए। इस दौरान कुछ युवक कार की खिड़की पर बैठे नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसके अलावा कुछ युवक भी भगवा झंडा लेकर स्टंट करते दिखे, जबकि कुछ अपनी बाइकों के साइलेंसर निकालकर तेज आवाज और रफ्तार के साथ सड़कों पर दौड़ाते नजर आए। दोनों घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस का कहना है कि वाहनों के नंबर के आधार पर युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। जबकि स्थानीय लोगों ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर के घंटाघर मैदान में बड़ी संख्या में कार और बाइक सवार युवक पहुंचे थे। जहां स्कॉर्पियो, थार, बोलेरो जैसे गाड़ियों से जमकर स्टंट किए गए। इस दौरान स्विफ्ट पर सवार कुछ युवक खिड़की पर बैठे दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ कार सवारों ने खुलेआम खतरनाक स्टंट किए, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। तेज रफ्तार से दौड़ रही तीन से चार गाड़ियों में एक कार पर युवक बैठे हुए थे, जबकि कुछ खिड़कियों से लटके नजर आए। हालात ऐसे थे कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।

Next Story