छत्तीसगढ़

सयंत्रो में दुर्घटनाओं में कमी लाने होग़ा सेफ्टी ड्रिल, कमियों को करना होग़ा दुरुस्त

Nilmani Pal
24 April 2026 6:00 PM IST
सयंत्रो में दुर्घटनाओं में कमी लाने होग़ा सेफ्टी ड्रिल, कमियों को करना होग़ा दुरुस्त
x

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व(सीएसआर) के तहत समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के विभिन्न सयंत्रो के यूनिट हेड एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने सी एस आर मद के तहत प्रत्येक संयन्त्र को जिला प्रसाद को मिलने वाली राशि, कार्य एवं आगामी कार्य योजना पर विस्तृत समीक्षा करते हुए जरुरी निर्देश दिये।

बैठक में कलेक्टर शर्मा ने सीमेंट एवं अन्य सयंत्रो में दुर्घटना के कारण जनहानि को गंभीरता से लेते हुए इस पर रोक एवं दुर्घटना में कमी लाने सभी सयंत्रो में आगामी 1 मई तक सेफ्टी ड्रिल पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सेफ्टी ड्रिल मे उन कमियों को दूर करें जिससे दुर्घटना होने क़ी आशंका हो।इसके साथ ही सुरक्षा उपाय के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने सभी सयंत्र परिसर के 3 से 5 किलोमीटर क़ी परिधि को साफ एवं स्वच्छ रखने, हरियालीयुक्त बनाने पर भी जोर दिया।

कलेक्टर शर्मा ने सयंत्रो में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने 'हम होंगे कामयाब' के तहत आवश्यक कार्ययोजना बनाने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि वेब पोर्टल डेवलप किया जाय जिसमें जिला प्रशासन के साथ सयंत्रो का भी आई हो। सयंत्र अपने आवश्यकता के अनुसार इसमें जानकारी अपडेट कर सकें एवं युवा इस पोर्टल से अपनी योग्यता अनुसार प्रशिक्षण, रोजगार के लिये आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 2 हजार युवाओं का प्रशिक्षण व रोजगार के लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने जेईई एवं नीट क़ी कोचिंग सुविधा के लिये प्रथम चरण में 40 बच्चों का चयन कर शुरू करने कहा।

Next Story