छत्तीसगढ़

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला का सुरक्षित रेस्क्यू

SHIDDHANT
6 May 2026 10:02 PM IST
मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला का सुरक्षित रेस्क्यू
x
महिला को मानसिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया
Kabirdham कबीरधाम: जिला में पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उपचार के लिए मानसिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम डबराभाट में एक लगभग 25 से 30 वर्ष की महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में घूम रही है और अपना नाम-पता नहीं बता पा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाना कोतवाली लाया गया। इसके बाद उसका जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्थिति को देखते हुए उसे सखी सेंटर में सुरक्षित रखा गया। बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने उसके मानसिक स्वास्थ्य और पहचान स्पष्ट न होने के कारण उसे मानसिक स्वास्थ्य केंद्र सेंदरी, बिलासपुर में उपचार हेतु भर्ती कराने का आदेश दिया।
आदेश के पालन में 5 मई को महिला को विधिवत रूप से मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आगे उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के प्रयास जारी रहेंगे। पुलिस की इस पहल को मानवीय और संवेदनशील कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे एक बेसहारा महिला को सुरक्षित उपचार मिल सका।
Next Story