छत्तीसगढ़
तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू, रायपुर से विशेषज्ञों की टीम पहुंची
jantaserishta.com
11 Sept 2026 9:44 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: वन मंडल कवर्धा के अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी में गुरुवार प्रातः खेतों के बीच स्थित मार्ग के समीप तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के सहयोग से सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू अभियान संचालित किया।
वन मंडल अधिकारी के मार्गदर्शन में उप वन मंडल अधिकारी कवर्धा, परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा एवं भोरमदेव अभयारण्य, थाना प्रभारी कवर्धा एवं राजनवागांव तथा वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। टीम ने सबसे पहले ग्रामीणों को आवश्यक समझाइश देकर भीड़ को नियंत्रित किया और क्षेत्र की घेराबंदी कर मानव एवं वन्यप्राणी दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए रायपुर से विशेषज्ञों एवं वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। विशेषज्ञ दल के घटनास्थल पहुँचने के बाद परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक आकलन किया गया और दोपहर 1ः42 बजे ट्रैंक्विलाइजर डार्ट की सहायता से तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।
प्रारंभिक परीक्षण में तेंदुए की आयु लगभग 8 वर्ष आंकी गई है। वन्यप्राणी चिकित्सकों द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार किया गया। इसके बाद उसे आगामी उपचार एवं निगरानी के लिए भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य ले जाया गया है। पूर्णतः स्वस्थ पाए जाने पर उसे नियमानुसार सुरक्षित प्राकृतिक आवास में पुनः छोड़ा जाएगा।
वन विभाग ने इस सफल रेस्क्यू अभियान में ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए नागरिकों से अपील की है कि वन्यप्राणी दिखाई देने पर उसके निकट न जाएँ, भीड़ एकत्रित न करें तथा तत्काल वन विभाग या पुलिस विभाग को सूचना दें। वन विभाग मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।
Tagsसिंघनपुरी में तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यूसिंघनपुरीLeopard rescued safely in SinghanpuriSinghanpuri
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





