छत्तीसगढ़
सुरक्षित सुबह अभियान को मिल रहा व्यापारियों का सक्रिय समर्थन
Shantanu Roy
27 July 2025 6:50 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “सुरक्षित सुबह” अभियान अब आम नागरिकों और व्यापारियों के सहयोग से एक सामूहिक सुरक्षा आंदोलन का रूप ले रहा है। शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों के दुकानदार स्वेच्छा से इस अभियान से जुड़ते हुए न केवल अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा रहे हैं, बल्कि सार्वजनिक स्थलों की निगरानी में भी सहयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में मरिन ड्राइव रोड स्थित CS ट्रेडर्स के संचालक भूपेन्द्र साहू ने अपने व्यवसायिक परिसर के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर इस अभियान को मजबूती दी है। खास बात यह है कि उन्होंने पुलिस विभाग के अनुरोध पर एक कैमरे का फोकस सड़क की दिशा में किया है।
जिससे किसी आपराधिक गतिविधि, दुर्घटना या अन्य संदिग्ध घटनाओं की निगरानी और जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण मदद मिल सके। श्री साहू ने बताया कि मरिन ड्राइव क्षेत्र विशेषकर शाम के समय अपेक्षाकृत शांत रहता है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे लगवाना न केवल उनके प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए आवश्यक था, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा में भागीदारी का भी एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने रायगढ़ पुलिस की “सुरक्षित सुबह” पहल को एक दूरदर्शी और जनहितकारी योजना बताते हुए शहर के अन्य व्यापारियों से भी अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और कम से कम एक कैमरे का फोकस सड़क या सार्वजनिक मार्ग की ओर अवश्य रखें।
शहरवासियों से मिल रहे समर्थन पर रायगढ़ पुलिस ने भी संतोष व्यक्त किया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सुरक्षित सुबह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामूहिक प्रयास है, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। इससे न केवल अपराधों की रोकथाम और घटनाओं की त्वरित जांच संभव होती है, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। गौरतलब है कि “सुरक्षित सुबह” अभियान के तहत पुलिस शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह-सुबह पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और सुरक्षा से जुड़े निर्देशों के पालन को सुनिश्चित कर रही है। अब जब व्यापारिक समुदाय इस प्रयास से जुड़ रहा है, तब यह उम्मीद की जा रही है कि रायगढ़ शहर एक और अधिक सुरक्षित वातावरण की ओर बढ़ेगा। रायगढ़ पुलिस द्वारा शुरू किया गया यह अभियान आने वाले समय में सामूहिक सहयोग से अपराधों पर अंकुश लगाने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





