छत्तीसगढ़

एम्बुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव, 7 किलोमीटर पहले बेटी को दिया जन्म

Nil dhankar
9 April 2023 2:26 PM IST
एम्बुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव, 7 किलोमीटर पहले बेटी को दिया जन्म
x

मुंगेली। मुंगेली जिले में लोरमी ब्लॉक के ग्राम मुछेल की रहने वाली 26 वर्षीय गर्भवती महिला रंजीता पति मायाकुमार बांधे को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 के पायलट उमाशंकर साहू और ईमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दिलेश यादव गर्भवती महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी जा रहे थे। इस दौरान हॉस्पिटल पहुंचने से 7 किलोमीटर पहले महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।

इस पर ईएमटी दिलेश यादव ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए परिजनों से बात की और ईआरसीपी डॉ निकिता की मदद लेते हुए प्रसव कराने का निर्णय लिया। इसके बाद एम्बुलेंस को सुरक्षित किनारे पर खड़ी की गई। फिर ईएमटी ने मितानिन की मदद से गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। इसके बाद माँ और बेटी को सीएचसी लोरमी में एडमिट कराया गया। परिजनों ने सुरक्षित प्रसव हेतु 108 टीम को धन्यवाद दिया।


Next Story