छत्तीसगढ़
जेल प्रशासन और विधिक प्राधिकरण के समन्वय से सुरक्षित प्रसव
Shantanu Roy
3 Jan 2026 7:37 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग ने एक बार फिर मानवीय संवेदना, संवैधानिक मूल्यों और बंदियों के अधिकारों के संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। केन्द्रीय जेल दुर्ग के महिला प्रकोष्ठ में हत्या के अपराध में निरुद्ध एक महिला बंदी के गर्भवती होने की सूचना मिलते ही प्राधिकरण ने संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाए। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन में इस पूरे प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। प्रारंभिक अवस्था से ही महिला बंदी के स्वास्थ्य, गरिमा और मातृत्व अधिकारों की रक्षा को केंद्र में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सतत निगरानी में महिला बंदी का नियमित चिकित्सकीय परीक्षण सुनिश्चित किया गया।
प्राधिकरण द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों से समय-समय पर परामर्श कराया गया। गर्भावस्था से जुड़ी आवश्यक जांच, दवाइयों की उपलब्धता और विशेष चिकित्सकीय देखभाल की व्यवस्था की गई, ताकि किसी भी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके। इसके साथ ही जेल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर महिला बंदी को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराया गया, जिससे गर्भस्थ शिशु और माता दोनों का समुचित पोषण सुनिश्चित हो सके। पूरी गर्भावस्था अवधि के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिला बंदी को केवल चिकित्सकीय ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संबल भी प्रदान किया। उसे यह विश्वास दिलाया गया कि कानून और व्यवस्था के दायरे में रहते हुए उसके स्वास्थ्य, सम्मान और मातृत्व अधिकारों का पूर्ण संरक्षण किया जाएगा। इस मानवीय दृष्टिकोण से महिला बंदी में आत्मविश्वास और सकारात्मकता बनी रही, जिसका सीधा प्रभाव उसके स्वास्थ्य पर भी देखने को मिला।
इन निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम 31 दिसंबर 2025 को सामने आया, जब महिला बंदी ने सुरक्षित रूप से एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। प्रसव पूरी तरह सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ। प्रसवोपरांत चिकित्सकीय परीक्षण में माता और नवजात शिशु—दोनों को पूर्णतः स्वस्थ पाया गया। वर्तमान में दोनों की नियमित देखभाल की जा रही है। यह घटना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग की मानवीय सोच, संवैधानिक प्रतिबद्धता और बंदियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण है। यह सक्सेस स्टोरी यह स्पष्ट करती है कि अपराध की प्रकृति चाहे कितनी भी गंभीर क्यों न हो, प्रत्येक व्यक्ति—विशेषकर गर्भवती महिला—को स्वास्थ्य, गरिमा और मातृत्व का अधिकार सुनिश्चित करना विधिक सेवा प्राधिकरण का मूल दायित्व है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग का यह प्रयास न केवल विधिक व्यवस्था में मानवीय मूल्यों को सशक्त करता है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है कि न्याय के साथ-साथ करुणा और संवेदना भी समान रूप से आवश्यक हैं।
Tagsजिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्गकेन्द्रीय जेल दुर्गमहिला बंदीसुरक्षित मातृत्वमानवाधिकारसंवैधानिक मूल्यगर्भवती बंदीनवजात शिशुजेल प्रशासनचिकित्सकीय देखभालपौष्टिक आहारविधिक सहायतामानवीय संवेदनाबंदियों के अधिकारस्वास्थ्य सुरक्षाविधिक जागरूकतान्याय और करुणाDistrict Legal Services Authority DurgCentral Jail DurgWomen PrisonersSafe MotherhoodHuman RightsConstitutional ValuesPregnant PrisonersNewborn BabyJail AdministrationMedical CareNutritious DietLegal AidHuman SympathyRights of PrisonersHealth SecurityLegal AwarenessJustice and Compassionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





