छत्तीसगढ़

डायल वाहन में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव, परिजनों ने पुलिस को दिया धन्यवाद

Nil dhankar
29 Jan 2022 3:49 PM IST
डायल वाहन में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव, परिजनों ने पुलिस को दिया धन्यवाद
x

बिलासपुर। न्यायधानी में पुलिस की डायल वाहन में गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। मितानिन और पुलिसकर्मियों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने समय रहते जच्चा और बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी दोनों की सेहत ठीक है। महिला के स्वजनों ने पुलिस को धन्यवाद कहा। शुक्रवार को शाम सकरी थाना के डायल 112 को सूचना मिली कि ग्राम खजुरी नवागांव में रहने वाली काजल शाह पति नंद कुमार शाह 24 वर्ष को प्रसव पीड़ा हो रहा है। उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ी नहीं मिल रही है। सूचना पर डायल 112 के स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे। गर्भवती महिला काजल शाह को वाहन से अस्ताल के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान महिला ने ज्यादा दर्द होने की शिकायत की।

स्वजन और मितानिन ने सड़क किनारे गाड़ी रोकवाई। इसके बाद महिला का प्रसव कराया गया। 10 मीनट के अंदर सुरक्षित प्रसव कराने में सफलता मिली। फिस पुलिसकर्मियों ने तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने के कारण जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। इस कार्य में वन आरक्षक ख्वाजा असलम और वाहन चालक दुर्गेश कुमार साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

डायल वाहन में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव, परिजनों ने पुलिस को दिया धन्यवाद

Next Story