छत्तीसगढ़

महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए सद्भावना मार्च का आयोजन

Shantanu Roy
20 Aug 2022 3:09 PM GMT
महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए सद्भावना मार्च का आयोजन
x
छग
रायपुर। राजनांदगांव पुलिस के द्वारा आज जिला मुख्यालय राजनांदगांव में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर महिलाओं के सम्मान में ''बढ़ाइये एक कदम नारी शक्ति की ओर'' पैदल सद्भावना मार्च का आयोजन किया गया। इसमें शहर की महिलाओं, बच्चों और पुरूषों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। आज सवेरे साढ़े छह बजे आयोजित तीन किलोमीटर लंबे सद्भावना मार्च में करीब चार हजार लोगों ने अपनी सहभागिता दी। मार्च के आयोजन में मैवरिक फांउडेशन एवं अन्य संगठनों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय, खुज्जी की विधायक छन्नी साहू, पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन यादव, बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुवंर नेताम, महापौर हेमा देशमुख, राजनांदगांव के डीआईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी राजनांदगांव नेहा पाण्डेय, आकाश मरकाम, पद्मश्री तंवर, सीएसपी गौरव राय और डीएसपी नेहा वर्मा सहित पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मार्च में शामिल हुए।
Next Story