छत्तीसगढ़

अध्यक्षा सहित सैक्रो पदाधिकारियों ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान

Nil dhankar
29 Sept 2022 5:12 PM IST
अध्यक्षा सहित सैक्रो पदाधिकारियों ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान
x

रायपुर। स्वछता पखवाड़ा 2022 अभियान का हिस्सा बनकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रों), रायपुर मंडल के द्वारा दिनांक 29.09.2022 (गुरुवार) को रायपुर रेलवे स्टेशन मं सफर कर रहे यात्रियों को कॉटन थैली का वितरण किया गया। सेक्रों सदस्य द्वारा कॉटन थैली का वितरण करते हुए यात्रियों को प्लास्टिक थैली के उपयोग के दुष्परिणाम के बारे में बताते हुए अनुरोध किया की वे प्लास्टिक थैली का उपयोग ना कर कॉटन थैली का उपयोग करे। साथ ही इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन में स्वछता का संदेश देते हुए सफाई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम सेक्रों अध्यक्षा राधा गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

साथ ही इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, लोकेश विश्नोई सहित अन्य शाखा अधिकारी एवं सेक्रों उपाध्यक्षा शिखा विश्नोई, सेक्रों उपाध्यक्षा सुनीता मिश्रा, कोषाध्यक्षा संचिता बनर्जी, सह सचिव शिवानी गुप्ता के साथ अन्य सेक्रों सदस्य की सहभागिता रही।


Next Story