छत्तीसगढ़

आज सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा में

Nilmani Pal
22 April 2026 8:57 AM IST
आज सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा में
x

बस्तर। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को सपरिवार दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। यह उनका पहला बस्तर विजिट है। यहां वे बल्ला थामकर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे। सारी कवायद इसलिए ताकि नक्सलमुक्त बस्तर को अब खेलकूद जैसी गतिविधियों से विकास को उस मुकाम तक पहुंचाया जाए, जिससे यह वैश्विक पटल पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर सके।

बता दें कि बस्तर अब नक्सल मुक्त हो चुका है और बस्तर में हर क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। इसी क्रम में बस्तर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की कवायद की जा रही है।

तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा समेत अन्य गांवों में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनकी संस्था खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने कई कार्यक्रम चला रही है। मानदेशी फाउंडेशन मैदान विकसित करने के साथ शिक्षकों को कोचिंग भी दे रहा है। इस मौके पर तेंदुलकर पनेड़ा में स्टेडियम का उ‌द्घाटन भी करेंगे।

Next Story