छत्तीसगढ़

सचिन तेंदुलकर ने फिर खेली तूफानी पारी, रायपुर स्टेडियम में लगाए छह चौके और एक छक्के

Admin2
17 March 2021 8:23 PM IST
सचिन तेंदुलकर ने फिर खेली तूफानी पारी, रायपुर स्टेडियम में लगाए छह चौके और एक छक्के
x

रायपुर।'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले टीम इंडिया के पू्र्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर में आज भी रनों की भूख दिखाई पड़ती है। बुधवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने एक बार फिर तूफानी फिफ्टी लगाई। वेस्टइंडीज लीजेंड्स के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों में चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्के लगाए। उन्होने 41 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन की आक्रामक पारी खेली।

Next Story