छत्तीसगढ़

सचिन पायलट कल रायपुर दौरे पर

Nil dhankar
5 Nov 2024 4:43 PM IST
सचिन पायलट कल रायपुर दौरे पर
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कल 6 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। कल वे रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इधर प्रभारी सचिव जरिता लैतफलांग भी दक्षिण के चुनाव अभियान में उतर गई हैं, 4 नवंबर से वो लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं।

इस दौरान वे किसी एक वार्ड में पहुंचकर आम लोगों से भी रूबरू हो सकते हैं। उनके तय कार्यक्रम के अनुसार पायलट दो चुनावी सभाएं भी करेंगे। पहली सभी पंकज विक्रम वार्ड के रावण मैदान में होगा तो वहीं दूसरी सभा वामन राव लाखे वार्ड के कुशालपुर दशहरा मैदान में सभा रखी गई है।

सचिन पायलट कल एक दिन के लिए ही रायपुर आ रहे हैं, वे एयरपोर्ट से सीधे जनसभा के लिए रवाना होंगे। दक्षिण में जनसभाओं के अलावा कुछ क्षेत्रों में खुद कांग्रेस प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगने पहुंचेंगे। पायलट दिनभर दक्षिण के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगे।

Next Story