छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ दौरे पर सचिन पायलट, रायपुर जेल में कवासी लखमा से करेंगे मुलाकात
Shantanu Roy
18 March 2025 8:03 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट बुधवार, 19 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात करेंगे, जो शराब घोटाले मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। इसके अलावा, दोपहर 2 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश के तीनों सह-प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष, सदस्य और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में संगठन में बदलाव, नई नियुक्तियों और हाल ही में हुए चुनावों में कांग्रेस की हार की समीक्षा पर चर्चा होने की संभावना है। गौरतलब है कि निकाय चुनाव के बाद यह सचिन पायलट का पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। बैठक समाप्त होने के बाद वे शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
Tagsसचिन पायलटकांग्रेसनेताराजनीतिविधानसभाप्रदेश प्रभारीबैठकचुनावरणनीतिनेतृत्वजनसभाभाषणपार्टी संगठननिर्णयछत्तीसगढ़ दौराSachin PilotCongressLeaderPoliticsAssemblyState InchargeMeetingElectionStrategyLeadershipPublic MeetingSpeechParty OrganizationDecisionChhattisgarh Tourछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





