सचिन मेघानी गुर्गे रखकर चला रहे वसूली रैकेट, बीजेपी पार्षदों ने खोला मोर्चा

रायपुर। पद पाने के बाद सचिन मेघानी ने अपने रंग बदल दिए। गुर्गे रखकर वसूली रैकेट चला रहे हैं, यह आरोप बीजेपी पार्षदों ने ही लगाया है। बताया यह भी जा रहा है कि जोन क्षेत्र में कुछ युवक निर्माणाधीन मकानों और दुकानों की तस्वीरें लेकर लोगों को जोन कार्यालय बुलाते हैं। आरोप है कि “सेटलमेंट” के नाम पर लोगों को परेशान किया जाता है। पार्षदों का कहना है कि छोटे और गरीब मकान मालिक भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।
जिसके चलते 6 भाजपा पार्षद जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। पिछले 15 दिनों में पार्षदों ने महापौर मीनल चौबे से तीन बार मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी है।
मामला अब केवल नगर निगम तक सीमित नहीं रहा। पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सभापति सूर्यकांत राठौड़, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्थानीय विधायक के सामने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर करीब 2 घंटे तक चर्चा हुई। महिला पार्षदों समेत सभी पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो वे जोन-10 कार्यालय में तालाबंदी कर धरने पर बैठेंगे। वहीं इस पूरे मामले में सचिन मेघानी का कहना है कि हमारे बीच कोई अनबन नहीं है। मेयर इन काउंसिल की बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में जब महापौर मीनल चौबे से इस विवाद को लेकर सवाल पूछा गया, तब उन्होंने स्वीकार किया कि पार्षदों की शिकायत मिली है। महापौर ने कहा कि सभी पक्षों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
सचिन मेघानी BJP के पार्षद के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला
नगर निगम रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के छह से सात पार्षद सचिन मेघानी (जोन 10 अध्यक्ष) के खिलाफ हो गए है, सचिन की भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर छह से सात भाजपा के पार्षद ने मोर्चा खोल दिया है, नगर निगम कमिश्नर के पास भी लिखित शिकायत की अब महापौर से मिलकर भी जल्द से जल्द सचिन मेघा को जोन अध्यक्ष पद से हटाने के लिए आवेदन दिया है,भाजपा पार्षदों का आरोप है कि सचिन मेघानी लगातार पर सभी कार्यों में लापरवाही करते हैं और भ्रष्टाचार की चरम सीमा पार कर गए।
छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित कर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा सचिन मेघानी
सचिन मेघानी के खिलाफ बीजेपी पार्षदों ने ही खोला मोर्चा
सचिन मेघानी के कामकाज से वार्ड की जनता नाराज
सचिन मेघानी जनता हित में नहीं कर रहे कार्य, घपले-घोटालों में संलिप्त
सचिन मेघानी को हटाने जोन कार्यालय 10 का घेराव किया बीजेपी पार्षदों ने
सचिन मेघानी सिर्फ अपने समाज को दे रहे बढ़ावा





