छत्तीसगढ़
प्राकृतिक आपदा की संभावित जानकारी देगा सचेत, दामिनी और मेघदूत ऐप
Shantanu Roy
23 Oct 2025 11:00 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारत सरकार द्वारा आपदाओं जैसे बाढ़, आकाशीय बिजली, जंगल में आग, लू, ताप आदि के बारे में जनसामान्य को पूर्व चेतावनी जान करने हेतु विकसित किए हैं, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसी प्रकार आपदा के लिए टोल फ्री नंबर 1070 है। आकाशीय बिजली घटित होने के कारण अधिक संख्या में जन एवं पशु हानि की सूचना प्राप्त होती है। दामिनी एप के माध्यम से आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान (20-31 किलोमीटर का दायरा)आवश्यक तैयारी, उपाय आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसी तरह मेघदूत एप मुख्य रूप से मौसम पूर्वानुमान (तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा इत्यादि)से संबंधित है। जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संंबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
मेघदूत ऐप
भारत सरकार के मौसम विभाग ने मेघदूत नाम का एक एप विकसित किया है जो किसान की फसलों का सुरक्षा कवच है। मेघदूत ऐप डिजिटल इंडिया के तहत किसानों को तकनीक से जोडऩे के लिए भारत सरकार द्वारा लांच किया गया है। इसका उपयोग बेहद सरल है। इसके माध्यम से मौसम की जानकारी के आधार पर किसानों को फसल जोखिम प्रबंधन से संबंधित सलाह मिलती है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से किसानों को डाउनलोड करना होगा और फिर अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण करके मौसम की जानकारी का अलर्ट पा सकते हैं।
दामिनी ऐप
दामिनी एप को इंडियन इंस्टीट्यूट आफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी पुणे के द्वारा विकसित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से किसान को आकाशीय बिजली से बचाव के तरीकों के संबंध में आधे घंटे पहले ही सूचना उपलब्ध हो जाएगी। इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत किसान की लोकेशन के अनुसार उस स्थान से 10 किलोमीटर के दायरे में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी के बारे में ऑडियो संदेश एवं एसएमएस के माध्यम से अलर्ट मिलेगा।
सचेत ऐप
यह भारत सरकार द्वारा विकसित एक आपदा पूर्व चेतावनी और प्रतिक्रिया मोबाइल ऐप है, जो राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और भारतीय मौसम विभाग द्वारा प्रबंधित है। यह ऐप संभावित आपदाओं जैसे बाढ़, चक्रवात, भूकंप और बिजली गिरने के बारे में रियल-टाइम अलर्ट भेजता है, ताकि उपयोगकर्ता सुरक्षित रह सकें। यह ऐप जीपीएस लोकेशन के आधार पर अलर्ट भेजता है। क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है और आपातकालीन संपर्क और बचाव व राहत केंद्रों की जानकारी भी प्रदान करता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





