छत्तीसगढ़

ग्रामीण किसान से ठगी का खुलासा: राजपुर पुलिस ने 49 हजार की धोखाधड़ी में एक आरोपी को दबोचा

Shantanu Roy
8 Feb 2026 12:25 AM IST
ग्रामीण किसान से ठगी का खुलासा: राजपुर पुलिस ने 49 हजार की धोखाधड़ी में एक आरोपी को दबोचा
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण किसान से दिनदहाड़े की गई ठगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला 2 फरवरी 2026 का है, जब सहकारी बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे किसान से 49 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी की रकम में से 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डांड खड़ुआ निवासी किसान निबल साय 2 फरवरी को अपने बेटे जेरोम के साथ राजपुर स्थित सहकारी बैंक पहुंचे थे। बैंक में धान बिक्री की राशि निकालने के दौरान फॉर्म भरने के बाद उनका बेटा किसी निजी काम से राजपुर चला गया। इसके बाद निबल साय ने बैंक से 49,000 रुपये नकद निकाले और अपने बेटे का इंतजार करने लगे। काफी देर तक बेटा नहीं लौटा तो निबल साय अकेले ही पैदल अपने गांव की ओर रवाना हो गए।
इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने पहले निबल साय से तंबाकू मांगा और फिर उनके बेटे का नाम पूछा। निबल साय ने बिना किसी संदेह के अपने बेटे का नाम बता दिया। आरोपियों ने खुद को उनके बेटे का परिचित बताया और उन्हें घर तक छोड़ने का झांसा दिया। इस दौरान उन्होंने किसान से कपड़े के तौलिये में बंधी 49 हजार रुपये की नकदी अपने पास सुरक्षित रखने की बात कही और निबल साय को मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपियों ने एक दुकान से सामान लाने का बहाना बनाया और किसान को सड़क किनारे उतार दिया। इसी दौरान दोनों आरोपी पैसे लेकर मौके से फरार हो गए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब वे वापस नहीं लौटे, तब निबल साय को ठगी का अहसास हुआ।
घटना के बाद उसी दिन शाम को निबल साय अपने बेटे के साथ राजपुर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 25/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजपुर थाना प्रभारी ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने नगर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। संदिग्ध को
हिरासत
में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जेल कुमार (पिता रामलाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम तुंगा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा) के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर ठगी की रकम में से 20,000 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार की जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी अजनबी के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
Tagsबलरामपुर समाचारराजपुर पुलिसग्रामीण से ठगीकिसान से धोखाधड़ी49 हजार ठगी मामलाएक आरोपी गिरफ्तारसीसीटीवी जांचछत्तीसगढ़ अपराधपुलिस कार्रवाईBalrampur NewsRajpur Policecheating of villagercheating of farmer49 thousand cheating caseone accused arrestedCCTV investigationChhattisgarh crimepolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story