छत्तीसगढ़
ग्रामीण बस योजना से जुड़ेंगे ग्रामीण अंचल, अब गांवों तक पहुंचेगी यातायात सुविधा
Shantanu Roy
8 Oct 2025 8:56 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। जिले के ग्रामीण अंचलों को जिला मुख्यालय से जोड़ने और आम नागरिकों को सुलभ व सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ जिले में शनिवार 04 अक्टूबर को किया गया है। जिसके तहत जिला सूरजपुर में 03 यात्री वाहन / बस का संचालन प्रारंभ किया गया है।जिला परिवहन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इनके संचालित मार्ग एवं समय की जानकारी निम्नानुसार है:-
(1) बस क्रमांक-CG14MR 2295
संचालित मार्ग सूरजपुर (09.01 बजे प्रस्थान ) से प्रतापपुर ( 12.25 बजे पहुंच) व्हाया विश्रामपुर, कसलगिरी, लटोरी, बृजनगर, कल्याणपुर, अखोरकला एवं वापसी फेरे प्रतापपुर से छूट समय 14.25 बजे एवं सूरजपुर पहुंच समय 17.55 बजे में संचालित है।
(2) बस क्रमांक--CG 15AB 0263
मार्ग घूईडीह (08.20 प्रस्थान) से ओड़गी (10.10 बजे पहुंच) व्हाया छतरंग, खरहीजोर, कैलाशनगर, बांक एवं प्रथम वापसी फेरे में ओड़गी से 11.00 बजे छूट एवं घूईडीह 13.20 बजे पहुंच है। दूसरे फेरे में पुन: घूईडीह से छूट समय 14.00 बजे तथा ओड़गी पहुंच समय 16.10 एवं द्वितीय वापसी फेरे में ओड़गी से छूट समय 17.10 एवं घूईडीह पहुंच 18.50 बजे। इस प्रकार दो वापसी फेरे में संचालित किया जा रहा है।
(3) बस क्रमांक-CG 15 AB 0280
मार्ग बैकुंठपुर(छूट 08.10 बजे) से सूरजपुर (पहुंच 10.10 बजे) व्हाया छिंदिया, मांजा, पोड़ी, देवनगर, चंपकनगर, चंदरपुर। प्रथम वापसी फेरे में सूरजपुर छूट समय 10.50 बजे, बैकुंठपुर पहुंच 12.45 बजे है। दूसरे फेरे में बैकुठपुर छूट 15.00 बजे, सूरजपुर पहुंच 16.40 बजे।दूसरे वापसी फेरे में सूरजपुर छूट समय 17.00 बजे एवं बैकुंठपुर पहुंच समय 19.00 बजे है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बसों का संचालन प्रतिदिन निर्धारित समय पर जन सुविधा हेतु किया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





