#RunForCGPride: सीएम भूपेश बघेल ने लगाई दौड़, देखे तस्वीरें

रायपुर: 'रन फॉर सीजी प्राइड' को आज सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के गाँधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।"रन फॉर सीजी प्राइड" के लिए रायपुर के गाँधी उद्यान से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दौड़ लगाई. साथ में अन्य अतिथि भी दौड़े."रन फॉर सीजी प्राइड" का दो वर्गों में हो रहा है आयोजन. प्रथम वर्ग 14 से 60 वर्ष आयु उम्र, और द्वितीय वर्ग 14 वर्ष से कम व 60 वर्ष से अधिक आयु उम्र के लिए निर्धारित है.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने "रन फॉर सीजी प्राइड" के लिए रायपुर के गाँधी उद्यान पहुँचे युवाओं में जोश भरते हुए कहा - "कका अभी ज़िंदा हे"जो हमने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया था उसे हमने पूरा किया. आज सिर्फ़ तीन साल में छत्तीसगढ़ में विकास का नया मॉडल बना. हमने विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल से गुजरात मॉडल को पीछे ढकेला हैछत्तीसगढ़ में आगामी 17 दिसंबर को नई सरकार के गठन को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर और संस्कृति की समृद्धि की दिशा में नई पहल कर राज्य सरकार ने एक नया छत्तीसगढ़ मॉडल देश-दुनिया के सामने रखा है। इससे छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की नई अलख जगाई है। ऐसे मौके पर आज 'रन फॉर सीजी प्राइड' (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की दौड़ लगाई।
🏃'रन फॉर सीजी प्राइड' (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) राजधानी रायपुर के गाँधी उद्यान से प्रारंभ.#RunForCGPride pic.twitter.com/sICz1zo8DY
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 14, 2021
'रन फॉर सीजी प्राइड' (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) को आज सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के गाँधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।@bhupeshbaghel @IndiaSports @CGSportsYW @RaipurDist #RunForCGPride #CGModel #NavaCG pic.twitter.com/cFbFbKcV5Z
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 14, 2021
"रन फॉर सीजी प्राइड" (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) के लिए रायपुर के गाँधी उद्यान से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी दौड़ लगाई. साथ में अन्य अतिथि भी दौड़े. @bhupeshbaghel @DPRChhattisgarh @ipskabra @CGSportsYW @MohanMarkamPCC @AijazDhebar @RaipurDist #RunForCGPride #CGModel pic.twitter.com/hTsqy4qPNa
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) December 14, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





