छत्तीसगढ़

रसोई गैस-पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर लगाम, प्रशासन सख्त

Shantanu Roy
14 March 2026 12:16 AM IST
रसोई गैस-पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर लगाम, प्रशासन सख्त
x
छग
Korea. कोरिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्ष से जुड़ी अफवाहों के बीच जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने गैस वितरक एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में कलेक्टर ने सभी गैस एजेंसियों से घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और कीमतों की जानकारी ली। एजेंसियों ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और कमी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग या अधिक कीमत पर बिक्री जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए।

सिलेंडर की डिलीवरी बुकिंग तिथि के अनुक्रम और 'फर्स्ट कम-फर्स्ट सर्वश् के आधार पर की जाए तथा प्रत्येक डिलीवरी ओटीपी ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए। साथ ही किसी उपभोक्ता को 25 दिनों से पहले दूसरा सिलेंडर जारी नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों से प्रतिदिन स्टॉक की जानकारी लेने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। उन्होंने स्कूल, आश्रम, छात्रावास, जेल और अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर तथा एम्बुलेंस व अन्य शासकीय वाहनों को
पेट्रोल-डीजल
उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक कुर्रे ने गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंप संचालकों को सभी सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए साथ ही बिना नंबर प्लेट वाहनो तथा बिना हेलमेट वाले वाहनों को पेट्रोल- डीजल न देने के निर्देश दिए। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने नागरिकों से अपील की है कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करें। किसी भी जानकारी की पुष्टि अधिकृत शासकीय स्रोतों से ही करें और अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस का भंडारण न करें। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1906 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में अपर कलेक्टर डीडी मंडावी, बैकुंठपुर एसडीएम उमेश कुमार पटेल, जिला खाद्य अधिकारी नटवर राठौर तथा जिले के गैस एजेंसियों तथा पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे।
Tagsरायगढ़ऑपरेशन आघातएसएसपी शशि मोहन सिंहकोतवाली पुलिसकोतरारोड पुलिसअवैध शराबगिरफ्तारीलोचन निषादकमलेश महिषरोहित कुमार सतनामीनन्दू रात्रेदेशी प्लेन शराबअंग्रेजी शराबमहुआ शराब9.720 बल्क लीटरहोंडा एक्टिवान्यायिक रिमांडआबकारी एक्टदबिशघेराबंदीशराब परिवहनग्राम कलमीलिटाईपाली तिराहाअभियानसूचनाशराब जप्तकानूनसख्त कार्रवाईपुलिस टीमसुरक्षाआम नागरिकRaigarhOperation AatmaSSP Shashi Mohan SinghKotwali PoliceKotara Road Policeillegal liquorarrestLochan NishadKamlesh MahisRohit Kumar SatnamiNandu Ratrecountry liquorEnglish liquorMahua liquor9.720 bulk litersHonda Activajudicial remandExcise Actraidsiegetransportation of liquorvillage KalmiLitaipali Tirahacampaigninformationliquor seizedlawstrict actionpolice teamsecuritycommon citizenछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story