छत्तीसगढ़

नियम सबके लिए बराबर...24 पुलिसकर्मियों का कटा चालान, पुलिस ने मिसाल पेश की

jantaserishta.com
14 April 2026 9:30 AM IST
नियम सबके लिए बराबर...24 पुलिसकर्मियों का कटा चालान, पुलिस ने मिसाल पेश की
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग-भिलाई: दुर्ग में ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती लगातार बढ़ रही है। अब ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 24 पुलिसकर्मियों पर चालानी कार्रवाई की गई है। हाल ही में जांच के दौरान सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मी खुद ही नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे।
इस पर यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सभी का चालान काटा। साथ ही उन्हें आगे से नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी भी दी गई है। यातायात पुलिस का कहना है कि, सड़क सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। ऐसे में यह जरूरी है कि जो लोग कानून लागू करवाते हैं, वे खुद भी उसका पालन करें। अगर पुलिसकर्मी ही नियम तोड़ेंगे तो आम लोगों पर इसका गलत असर पड़ेगा।
शहर में अब इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम यानी ITMS के जरिए भी निगरानी बढ़ा दी गई है। जगह-जगह लगे कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है और सीधे ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। इससे बिना रुके कार्रवाई करना आसान हो गया है और नियम तोड़ने वालों की पहचान भी तुरंत हो जाती है।
दुर्ग पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे खुद नियमों का पालन करें और लोगों के सामने अच्छा उदाहरण पेश करें। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें। पुलिस का कहना है कि हेलमेट पहनने से हादसे के समय सिर की गंभीर चोट से बचा जा सकता है और जान भी बच सकती है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story