
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
बालोद: जिले के गुंडरदेही में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशवंत साहू को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र चंदनबिरही में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशवंत साहू से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की कम उपलब्धि के संबंध में जानकारी ली जा रही थी। इसी दौरान यशवंत साहू ने कलेक्टर के साथ कथित तौर पर अभद्रता की और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोद ने यशवंत साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशवंत साहू का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डौंडी निर्धारित किया गया है।
Tagsबालोदकलेक्टर दिव्या उमेश मिश्राग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकBalodCollector Divya Umesh MishraRural Health Coordinator
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





