छत्तीसगढ़

हुल्लड़बाज पुलिसवाला सस्पेंड, कारोबारी की शिकायत पर रायपुर SSP ने की कार्रवाई

Nil dhankar
31 Aug 2022 4:21 PM IST
हुल्लड़बाज पुलिसवाला सस्पेंड, कारोबारी की शिकायत पर रायपुर SSP ने की कार्रवाई
x

रायपुर। राजधानी में होटल कारोबारी से मोबाइल लूट और उगाही का मामला सामने आया है. ये लूट और उगाही किसी बदमाश ने नहीं की है. इस वारदात को नशे में धुत होकर एक आरक्षक ने अंजाम दिया है. हालांकि घटना के बाद तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

बता दें कि, मंगलवार देर रात आमानाका इलाके में स्थित डॉलफिन विला नामक फार्म हाउस में भाजपा नेता नरेश नामदेव के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान वहां आरक्षक प्रशांत शुक्ला ने पहुंच हुल्लड़बाजी चालू की.

नशे में धुत इस पुलिसकर्मी को होटल कारोबारी पुलकित मित्तल ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने से रोका और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा तो आरक्षक शुक्ला ने अपने सहयोगी भाजपा नेताओं के साथ पहले तो कारोबारी मित्तल से गाली-गलौच करते हुए मारपीट की फिर वीडियो सबूत के तौर पर कहीं पेश ना हो, इसलिए कारोबारी से मोबाइल लूटकर फेंक दिया था. यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story