छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अश्लील डांस पर बवाल, रावण दहन के बाद मंच पर बोल्ड होकर लड़कियों ने लगाए ठुमके

Nilmani Pal
7 Oct 2022 1:23 AM GMT
छत्तीसगढ़ में अश्लील डांस पर बवाल, रावण दहन के बाद मंच पर बोल्ड होकर लड़कियों ने लगाए ठुमके
x

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के खड़गवां में दशहरा कार्यक्रम मनाया गया। रावण दहन के बाद जो आयोजन हुआ, उसकी वजह से मामला सियासी हो चला है। कार्यक्रम के कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसे लेकर सियासी बवाल मचना शुरू हो गया है । दरअसल वीडियो में लड़कियों का डांस है, भाजपा इसे अश्लील बता रही है और कार्यक्रम में चूंकि कांग्रेस नेता शामिल थे, इसलिए कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

बुधवार देर शाम खड़गवां में रावण दहन के बाद मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बिलासपुर से आई लड़कियों के बोल्ड डांस देखकर भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कांग्रेस के नेताओं ने नोट भी उड़ाए, कार्यक्रम का मजा सियासत और प्रशासन से जुड़े लोग भी ले रहे थे। इसलिए मामला चर्चा में आ गया।

डांस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि इलाके के विधायक डॉ.विनय जायसवाल थे। कार्यक्रम में शामिल हुए युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनोज शर्मा लड़कियों पर पैसों की बारिश की। खड़गवां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज साहू भी मंच के करीब बैठकर लड़कियों का डांस देख रहे थे।

जनपद ग्राउंड में हुए इस कार्यक्रम में लाइव ऑर्केस्ट्रा के बीच लड़कियां डांस कर रही थीं। टना टना टूरी... गाने पर डांस कर रही युवतियों को देख जवान मुस्कुरा रहे थे। कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पहुंचे ड्राइवर भी पूरी मस्ती में दिखे। कुछ तो स्टेज पर चढ़कर नाचने लगे, जिन्हें बाद में नीचे उतारा गया।

Next Story