छत्तीसगढ़

Durg मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, प्रतिबंधित सामग्री ले जा रहा था अभिकर्ता रोकने पर बहस

Nilmani Pal
4 Jun 2024 2:21 AM GMT
Durg मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, प्रतिबंधित सामग्री ले जा रहा था अभिकर्ता रोकने पर बहस
x

भिलाई Bhilai। देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। जिसके बाद आज उसका परिणाम जारी हो रहा है। आज सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो रही है। आज फैसला हो जाएगा कि कौन सी पार्टी देश में सरकार बनाएगी। बीते ढाई महीने से चल रही चुनाव की प्रक्रिया के बाद अब लोगों की नजरें नतीजों पर हैं। लेकिन इससे पहले दुर्ग जिले Durg district से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अभिकर्ता और पुलिस Police के बीच गहमागहमी का माहौल हो गया।

chhattisgarh news बताया जा रहा है कि गाड़ी की चाबी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। दरअसल, प्रतिबंधित सामग्री के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। इसके बावजूद प्रतिबंधित सामान लेकर आ रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोका तो पुलिस से बहस हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।

आपको बता दें कि देश के 543 साटों के लिए आज मतगणना होगा। वहीं हर मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा की गई है। साथ ही काउंटिंग सेंटर के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। माना जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे तक काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि देश में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है।

Next Story